Friday, September 20, 2024

श्रद्धा और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, सुंदर तरीके से सजे मंदिर

मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व  जनपद में श्रद्धा और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सजाई गई सुंदर धार्मिक झांकियों के दर्शन करने के लिए मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  अपनी लीलाओं के साथ-साथ कंस का वध् कर ब्रजवासियों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जाने वालो श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया।
मंदिरों के साथ साथ घरों में भी पूजा अर्चना की गई और मिष्ठान बनाकर भोग लगाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ ही गांधी कालोनी के गोलोक धाम मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई मंडी में बालाजी धाम व गणपति धाम मंदिर, काली नदी घाट पर स्थित मंदिर को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया। इस दौरान अनेक झांकियां बनाई गई, जिन्हें देखने के लिये बड़ी संख्या में श्र(ालु पहुंचे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और मंदिर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व खतौली कस्बे में श्रद्धा और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सजाई गई सुंदर धार्मिक झांकियों के दर्शन करने के लिए कस्बे के मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कस्बे के लाल दयाल पब्लिक स्कूल दयाल पुरम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती ममता दत्ता शर्मा ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की आत्मकथा के विषय जानकारी देकर इन्हें सत्य के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। बच्चों ने श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण कर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण मंदिर दुर्गापुरी के गुरु माधव व्यास और सोनू गुरु के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी का दीपचंद मंडी में दीपक चड्ढा के आवास पर अशोक मार्केट में अमृतलाल के आवास पर पंजाबी कॉलोनी में राजेंद्र तनेजा के आवास पर पंजाबी कॉलोनी श्यामपुरी में ओम और मोनू मंगवानी के आवास पर प्रभात श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से गुरु माधव व्यास, सुभाष साहनी राजेंद्र तनेजा, मदन छाबड़ा, सुरेश साहनी, पप्पू, कौशल भाटिया, रंजन साहनी, विनोद, गौरी शंकर गौरी, बेबी दीदी, उषा, सुमित अरोड़ा, कुशांक ग्रोवर आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इसके अलावा श्री सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर दुर्गापुरी, श्रीझारखंड महादेव देवालय शिवपुरी, श्रीबाला सुंदरी देवी मंदिर, ताराचंद शिवालय, श्रीथानेशवर मंदिर बुढ़ाना रोड़, शिव मूर्ति जानसठ रोड़, नागेश्वर मंदिर खतौली ग्रामीण क्षेत्र भूड़, काली कंठी मंदिर आदि में सजाई गई सुंदर धार्मिक झांकियों के दर्शन करने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर पालिका परिषद चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू के आदेश पर मंदिरों के आस पास सफाई और जल छिड़काव व्यवस्था सुचारू रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम मौनालीसा जौहरी, सीओ रामाशीष यादव, कोतवाल उमेश रोरिया दल बल के साथ गश्त पर रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय