Thursday, September 19, 2024

गाजियाबाद में 25 हजार संपत्ति करदाताओं को निगम ने भेजे नोटिस, चलेगा एक सप्ताह का विशेष अभियान  

गाजियाबाद। शहर की बहुमंजिला इमारतों के फ्लैटों में रहने वाले एक लाख पुराने संपत्ति करदाताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं। अब लगभग 25 हजार ऐसे फ्लैट मालिकों से कर वसूला जाएगा, जो पहले संपत्ति कर के दायरे से बाहर थे। एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर सोमवार से इन फ्लैट मालिकों को नगर निगम की तरफ से नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बकायदारों से कर वसूलने के लिए सोसायटियों में भी शिविर लगाने की तैयारी की जा रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

पिछले वर्ष नगर निगम की सीमा के अंतर्गत 4.52 लाख संपत्तियां कर के दायरे में थीं, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में बढ़कर साढ़े पांच लाख से ज्यादा हो गई हैं। नगर निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक लाख से ज्यादा भवनों को संपत्ति कर के दायरे में लिया गया है। साथ ही, पुराने भवनों की नए सिरे से पैमाइश भी कराई जा रही है।

 

 

संपत्ति कर की दरों को लेकर अटकलों के बीच नगर निगम ने पुराने बकायेदारों के साथ ही नए भवन मालिकों को भी बिल भेजकर वसूली का अभियान चलाया हुआ है। निगम की सीमा के अंतर्गत बहमंजिला इमारतों के लगभग 1.25 लाख फ्लैटों से संपत्ति कर वसूला जाना है, जिनमें 25 हजार नए करदाता शामिल हुए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय