Friday, September 20, 2024

योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई,दो और पीसीएस अधिकारी हुए सस्पेंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। आज सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, दो और PCS अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें फर्रुखाबाद की ADM न्यायिक स्वाति शुक्ला और एटा के SDM प्रतीत त्रिपाठी शामिल हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रतीत त्रिपाठी पर हरदोई में तैनाती के दौरान 71 अपात्रों को कृषि भूमि का पट्टा देने का आरोप है। इस मामले में दोषी पाए जाने पर एक राजस्व निरीक्षक और एक लेखपाल को भी निलंबित किया गया है। अब इस मामले की जांच लखनऊ के मंडलायुक्त को सौंप दी गई है।

 

इसके अलावा, सचिवालय से यह भी जानकारी मिली है कि प्रदेश में आधा दर्जन और PCS अधिकारियों पर निलंबन की तलवार लटकी हुई है। पिछले दो महीनों में उत्तर प्रदेश में 10 से अधिक SDM, 3 तहसीलदार और 2 नायब तहसीलदार निलंबित किए जा चुके हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय