Friday, April 11, 2025

सहारनपुर के शाहजमा खान बने रालोद के नए जिलाध्यक्ष, जताया आभार

सहारनपुर। नानौता के पूर्व चेयरमैन शाहजमा खान को राष्ट्रीय लोकदल का सहारनपुर जिले का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शाहजमा खान देवबंद सीट से 1991 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले कुछ समय से वह लोकदल में है।

 

शाहजमा खान को राव केशर सलीम की जगह अध्यक्ष बनाया गया है। राव केशर सलीम चौधरी अजीत सिंह के विश्वास पात्रों में रहे हैं। वह लंबे समय तक दो बार रालोद के सहारनपुर से जिला अध्यक्ष रहे।2004 से 2012 तक और 2017 से 2024 अभी तक।

 

राव केशर सलीम ने नई नियुक्ति पर कहा कि उनका नए अध्यक्ष को पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक उनका अपना सवाल है वह पार्टी के वफादार और अनुशासित कार्यकर्ता हैं और जयंत चौधरी के निर्देशानुसार पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में दो नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से 610 ग्राम अफीम हुई बरामद 
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय