Friday, April 18, 2025

शामली के जलालाबाद में सहकारी समिति चुनाव में भाजपा का रहा वर्चस्व

जलालाबाद- साधन सहकारी समिति अम्बेहटा याकूबपुर के संचालकों के चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों का वर्चस्व रहा।
साधन सहकारी समिति अम्बेहटा याकूबपुर के संचालकों का चुनाव शनिवार को गुरूनानक कन्या इंटर कालिज जलालाबाद में सम्पन्न हुआ। इस दौरान भारी भीड मौजूद रही वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
पिछडा वर्ग में आरक्षित अहमदपुर बूथ न0 1  पर रविकुमार 110 वोटो से विजय रहे। चन्देनामाल बूथ न02 पर गौरव पुंडीर 12 वोटो से विजय रहे। अम्बेटा याकूबपुर बूथ न03 पर प्रमोद कुमार 73 वोटो से विजय रहे। सोहजनी उमरपुर  महीला आरक्षित बूथ न0 4 पर अफसान 25 वोटो से विजय रही।
सभी विजय उम्मीदवार भाजपा समर्थित है। इस दौरान भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह, संजीव राणा, प्रधान संजय राणा, बाॅबी शर्मा, अवनीश कुमार, खडग सिंह, रामभूल सिंह, राव राफी, कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :  जलालाबाद में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक प्रतिनिधि घोषित
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय