Friday, September 20, 2024

सहारनपुर में डीएफओ श्वेता सैन के नेतृत्व में कंटीले तारों के बीच फंसे नर तेंदुए का किया गया रेस्क्यू

सहारनपुर। बेहट रेंज, सामाजिक वानिकी प्रभाग सहारनपुर के अन्तर्गत ग्राम शेरपुर पेलों, ग्राम वासियों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई कि ग्राम शेरपुर पेलो में स्थित निजी फार्म के तारबाड में एक तेंदुआ फंसा हुआ है। त्वरित कार्यवाही करते हुए वन कर्मी मौके पर पहुॅचें। जहां उन्होंने देखा कि मौके पर एक नर तेंदुए का एक पैर निजी फार्म के चारों ओर लगे कटीलें तारों में बुरी तरह से फंसा हुआ है।
जिसके बाद उन्होंने पूरे फार्म क्षेत्र से सभी स्थानीय लोगों को बाहर करते हुए सुरक्षा घेरा बनाकर मौके की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहारनपुर/प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर सुश्री श्वेता सैन ने मौके पर पंहुचकर उच्च स्तर को स्थिति से अवगत कराते हुए तेंदुए के रेस्क्यु हेतु स्थानीय डॉक्टर मो0 अहमद, डिप्टी वेटनरी ऑफिसर एवं वन्यजीव रेस्क्यू के अनुभवी वेटनरी डा0 आर0के0सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क कर सुझाव लिया। तत्पश्चात प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उ0प्र0, लखनऊ से अनुमति प्राप्त कर तेंदुए को बेहोश कर पिंजडे में डालने का निर्णय लिया गया। रेस्क्यू में तेंदुए को बेहोश कर उसके पंजे में लगे कंटीले तारों को काटकर पिंजरे में डाला गया। मौके पर उपस्थित डॉक्टर मो0 अहमद, डिप्टी वेटनरी ऑफिसर द्वारा घायल तेंदुए का प्राथमिक उपचार किया गया। लगभग आधे घंटे के बाद तेंदुए को होश आ गया।
डीएफओ श्वेता सैन ने बताया कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में डीएफओ श्वेता सैन के साथ उप प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग श्रीमति संवेदना चौहान, उप प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग राकेश चन्द्र यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी बेहट, शाकुम्भरी, मोहण्ड व रामपुर मनिहारन एवं अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय