Friday, September 20, 2024

दिल्ली की सीएम पर बोले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री, गुंडों पर बुलडोजर चलने पर अखिलेश को दर्द

बागपत। भाजपा के सदस्यता अभियान मे बागपत पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा। वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल और वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा के सदस्यता अभियान मे बागपत पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जम्मू कश्मीर मे एक फेज का कल मतदान हो गया है। हरियाणा में अभी अक्तूबर में चुनाव होना है। पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ जीतने के लिए काम कर रही है। हम वहां पर सरकार बनाएंगे।
वन नेशन, वन इलेक्शन के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन का चुनाव निर्धारित समय पर होता है लेकिन हमने आज तक नहीं सुना कि भारतीय जनता पार्टी के अलावा और राजनीतिक संगठन में कभी चुनाव हुए हैं। सपा में तो लीडरशिप थोप दी जाती है। यहां कार्यकर्ता अपना लीडर चुनते हैं। अखिलेश को इस तरह का उपदेश देने की कोई आवश्यकता नहीं और न वह इसकी योग्यता रखते हैं।

 

उन्होंने कहा की देखें समाजवादी पार्टी गुंडो की पार्टी है। गुंडों पर बुलडोजर चल रहा है, अखिलेश को दर्द हो रहा है। उस दर्द को हम स्वाभाविक मानते हैं। अस्वभाविक नहीं मानते हैं।

 

कहा कि मैं समझता हूं कि सीएम योगी ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम किया है, जिस तरह से उन्होंने उत्तर प्रदेश को आज विकास की गति प्रदान की है।

 

उत्तर प्रदेश को इस तरह के शासन व्यवस्था की आवश्यकता है। उसे आवश्यकता को सीएम ने पूरा किया है। जितने भी गुंडे बदमाश हैं उनको तो रौंदा ही जाना चाहिए। वही भाषा समझते हैं।

 

उन्होंने अरविंद केजरीवाल से संबधित सवाल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है। मजबूरी है, केजरीवाल यह समझ गए हैं, अब वह कानून के शिकंजे से बचकर निकलने वाले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है, लेकिन इस्तीफा देने से कुछ नहीं होता। जिसको उन्होंने नया कैंडिडेट बनाया है मुख्यमंत्री का, वही बात है बोतल नयी है, शराब पुरानी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय