Saturday, September 21, 2024

मेरठ से सोना लेकर भागा कारीगर शिलॉग से गिरफ्तार,जानें आईपीएल से क्या है कनेक्शन

मेरठ। शहर सराफा से सोना लेकर भागे कारोबारी को एक किलो सोने के साथ शिलॉग से पकड़ा गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

देहली गेट थाना क्षेत्र से साढ़े तीन किलो सोना लेकर फरार हुए उत्तम पाटिल को पुलिस ने मेघालय से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो सोना बरामद किया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि आईपीएल में सट्टा लगाने के चक्कर में उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए साढ़े तीन किलो सोना लेकर फरार हो गया था। कुछ सोना बाजार के सराफा व्यापारियों को दे दिया था।

 

महाराष्ट्र के जिला सांगली का उत्तम पाटिल शहर सराफा बाजार से सोना लेकर फरार हुआ था। इस मामले में सराफा कारोबारी चांद और चौबे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देहलीगेट व सर्विलांस टीम ने आरोपी को शिलॉग मेघालय से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तम पाटिल ने बताया कि उसने चांद और चौबे के साथ साझेदारी में फर्म खोली थी। वह आईपीएल में सट्टा लगाता रहा है। उस पर मार्केट का काफी उधार हो गया था। इस कारण उधार उतारने को वो सोना लेकर भाग गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय