Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

नोएडा । खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

 

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सुमन 27 वर्ष पत्नी सूरज खोड़ा कॉलोनी में रहती थी। उसे गंभीर हालत में उसके ससुराल वालो ने आज उपचार के लिए नोएडा के फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया,

 

 

वहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में खोड़ा पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय