Wednesday, October 9, 2024

इतनी नाराजगी के बाद भी भाजपा की सरकार बनी, देश गड्ढे में जाएगा, पूरा बिक जाएगा-राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में आंदोलन के दौरान लाठियां चलीं। किसानों की मौत हुई। इसके बाद भी ऐसे नतीजे आए। बेरोजगारी की समस्या, किसान की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने हरियाणा चुनाव के नतीजों पर कहा कि जनता भाजपा को वोट नहीं दे रही है, लेकिन फिर भी आ रही है। वोट कहां से आ रही है। यह राजनीतिक गणित का सवाल है, हमें इसके बारे में नहीं पता।

सरकुलर रोड स्थित आवास पर चौधरी राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया में कहा कि जितनी सरकार की सीटें आईं, किसी को उम्मीद नहीं थी। असल में यह दूसरी पार्टियों का गठबंधन नहीं होने देते। इसके बाद जाति का बड़ा खेल होता है। किसान के मुकाबले अन्य को लड़ाया गया।  हरियाणा में आंदोलन के दौरान लाठियां चलीं। किसानों की मौत हुई। इसके बाद भी ऐसे नतीजे आए। बेरोजगारी की समस्या, किसान की समस्या है। गन्ने की समितियों के चुनाव में विपक्ष के पर्चे निरस्त कर दिए गए। इसी तरह वोट आ जाते हैं।

टिकैत ने कहा, “इतनी नाराजगी के बाद भी यदि भाजपा की सरकार बनती है तो देश गड्ढे में जाएगा और पूरा का पूरा बिक जाएगा।” उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस सरकार से जनता नाराज थी, लेकिन परिणामों को लेकर यह समझना मुश्किल है कि ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया, “ये कैसा मकड़जाल है, जनता नाराज है और फिर भी सरकार उन्हीं की बनती है। हमें यह समझ में नहीं आ रहा।”

टिकैत ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को मौका दिया है और यह संभव है कि कुछ ना कुछ घालमेल जरूर होगा। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि रुझानों में भाजपा की सीटें आगे चल रही हैं, जबकि माहौल उनके खिलाफ है, और यह समझना मुश्किल है कि भाजपा कैसे लोगों को तोड़ने में सफल हो रही है।

राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के लिए जो तरीके अपनाए जाते हैं, उस बारे में भाजपा को सबसे ज्यादा जानकारी है। उनकी यह टिप्पणी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठते सवालों को उजागर करती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय