Thursday, October 10, 2024

गाजियाबाद में 70 साल की महिला समेत आठ में डेंगू की पुष्टि

गाजियाबाद। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में आठ डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें एक 70 साल बुजुर्ग महिला भी शामिल है। इनमें पांच मरीजों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी जबकि तीन मरीजों की पुष्टि सरकारी अस्पताल में हुई है। तीन नए मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पांच मरीज पहले से ही अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक कुल 52 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को घंटाघर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिद्धार्थ विहार निवासी 20 वर्षीय युवक, शालीमार गार्डन निवासी 52 वर्षीय महिला, पंचशील पार्क निवासी 23 वर्षीय महिला, घूकना निवासी 26 वर्षीय युवक, अर्थला निवासी 31 वर्षीय युवक, इस्लाम नगर कैला भट्ठा निवासी 22 वर्षीय युवती की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि सभी मरीजों को चार से पांच दिन से बुखार आ रहा था। लक्षण के आधार पर मरीजों को डॉक्टर ने जांच कराने की सलाह दी थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय