Thursday, October 17, 2024

BJP को समाज में नफरत फैलाने से फुर्सत नहीं है – Akhilesh Yadav

 

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आज राजधानी लखनऊ के विशेश्वर नाथ रोड नूरमंजिल लालबाग में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को समाज में नफरत फैलाने से फुर्सत नहीं है। जिनका कार्यकाल आठ साल का इसी तरह का रहा हो, जिसमें उन्होंने तोड़फोड़, बुलडोजर चलाके पुलिस प्रशासन से अन्याय कराने का रहा है, वो जाते—जाते क्या नया काम करना चाहते हैं। अब तो जाने का समय है अब उतना समय इस सरकार (उप्र में भाजपा) का नहीं है जितना समय ये सरकार चला चुके हैं। सरकार में जितने दिन ये मुख्यमंत्री रहे हैं उसमें अब बहुत कम दिन बचे हैं जाने को, तो जाते समय कौन याद करता है।

प्रशासन और शासन की नाकामी से हुई बहराइच की घटना

बहराइच में हुई हिंसा के सवाल पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये वहां के प्रशासन और शासन का फेल्योर है। क्योंकि जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे। वो कहते थे कि हम हर आयोजनों को बड़े शांतिपूर्ण ढंग से कराते हैं। जहां इतना बड़ा आयोजन चल रहा हो वहां पुलिस सुरक्षा क्यों ​नहीं ​थी। प्रशासन को नहीं पता था कि वहां क्या-क्या हो रहा है। पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की है। अब प्रशासन और शासन मिलकर अन्याय कर रहा है।

मिल्कीपुर में भाजपा अपने सर्वे में हार रही

सपा अध्यक्ष ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा मिल्कीपुर का चुनाव अपने सर्वे में ही हार रही थी। इसलिए भाजपा सरकार ने मिल्कीपुर में पहले बीएलओ बदले। जिसमें वहां पर तैनात रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार के बीएलओ हटा दिए गए हैं। पीडीए परिवार के अधिकारी हटा दिए गए। उसके बाद भी भाजपा ने फिर आंतरिक सर्वे कराया। मुख्यमंत्री कई बार गए। प्रशासन के लोगों को बुलाकर राय मशवरा किया। इंटेलिजेंस से रिपोर्ट ली। जब उन्हें यह पता लग गया कि वो चुनाव हार रहे हैं तो वहां पर तरह-तरह से षडयंत्र कराने शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय