Monday, October 21, 2024

बरेली में करवा चौथ पर पति छोड़, प्रेमी के साथ पत्नी हुई फरार, 13 साल से रख रही थी व्रत

बरेली। बरेली जनपद से करवा चौथ पर आई इस घटना में, एक पत्नी अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला करवा चौथ 2024 से ठीक पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति और पत्नी की शादी को 13 साल हो चुके थे, और पति ने बताया कि उसकी पत्नी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती थी। पत्नी के इस कदम ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

 

पति के अनुसार, शादी के बाद से दोनों के बीच रिश्ते सामान्य थे, और पत्नी हर साल करवा चौथ का व्रत भी करती थी। हालांकि, अचानक से पत्नी के प्रेमी के साथ फरार होने से पति और बच्चों पर भावनात्मक और मानसिक रूप से गहरा असर पड़ा है। पति अपनी पत्नी की तलाश में भटक रहा है, और पुलिस को मामले की जानकारी देकर उसे ढूंढने की कोशिश कर रहा है।

 

पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे हुए नगदी और गहने भी लेकर भाग गई है। काफी खोजबीन करने के बाद पत्नी के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही है। पति-पत्नी बात सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। कहा कि कुछ माह पहले उसके पड़ोस के रहने वाले एक युवक से पत्नी की नजदीकियां बढ़ गई। जानकारी होने के बाद दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

 

कहा कि उसने अपने पत्नी को उसे युवक से मिलने और बात करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में लगातार टकराव चल रहा था। इधर करवा चौथ के पहले पत्नी द्वारा करवा चौथ की पूरी खरीदारी की गई। कपड़ा के साथ ही श्रृंगार के सामान भी महिला ने खरीद लिया था।

 

पति का आरोप है कि करवा चौथ से जुड़े सभी सामान खरीदने के बाद उसकी पत्नी एक दिन चुपके से घर में रखे रुपए और जेवर लेकर अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। करवा चौथ से पहले हुए इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह चर्चा चल रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय