Monday, October 21, 2024

मेरठ के मवाना थाने में भाजपाईयों को पीटते रहे पुलिसकर्मी, एसओ के कमरे में बैठकर चाय पीते रहे सपाई !

मेरठ। मवाना थाने में भाजपाइयों को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा। इससे गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। भाजपाइयों ने पुलिस अफसरों को चेतावनी दी है कि अगर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मवाना के बाजारों को बंद कर दिया जाएगा।

भाजपाइयों का आरोप है कि हमारी सरकार में हमको ही थाने में पीटा जा रहा है और सपा नेता एसओ के कमरे में बैठकर चाय पीते रहे। ये कहां का इंसाफ है। भाजपाइयों ने कार्रवाई की मांग की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आज रविवार की शाम को भी भाजपा नेताओं ने थाने में हंगामा प्रदर्शन किया। मवाना में गुड मंत्री स्थित मंदिर को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। देर रात थाने में आपस में दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि पुलिस ने भाजपा के जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा और उनके साथियों को डंडों से पीटा।

जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। भाजपाइयों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।

ठेली और पटरी वालों से तहबजारी वसूलने का आरोप

बताया गया है कि संपूर्ण समाधान दिवस में व्यापार संगठन अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने भाजपा नेता और एक महिला सहित छह लोगों पर गुड़ मंडी में ठेली और पटरी वालों से तहबजारी वसूलने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जबकि दूसरे पक्ष से जुड़े श्रीरामलीला और शिवमंदिर कमेटी की ओर से सौरभ शर्मा ने दो लोगों पर मंदिर का सामान चोरी ले जाने आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

बताया जाता है कि शाम को एक महिला मंदिर में पूजा करने गई तो उस पर टिप्पणी की गई। इसके बाद दोनों ही पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। जहां पर विवाद हो गया।

आरोप है कि भाजपा जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष शर्मा, रोबिन गुप्ता, अमित गुप्ता, आशु त्यागी से पुलिस ने मारपीट की। पुलिस ने उन्हें अपराधी की तरह घसीटकर अंदर ले जाकर बैठा दिया।

घसीटते हुए हवालात के बाहर बेंच पर बैठा दिया। भाजपाइयों का कहना था कि वो पार्टी के लिए काम करते हैं। अपनी ही सरकार में पुलिस से उनको डंडे खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के लोग थाने में चाय पी रहे हैं और भाजपाइयों को थाने में पीटा जा रहा है।

सीओ मवाना अभिषेक पटेल का कहना है कि दो पक्षों में मंदिर को लेकर विवाद है जिसका अदालत में विवाद चल रहा है।  सीओ ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसे पुलिस ने शांत कराया। मारपीट के आरोप गलत हैं।फिर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई के आरोपों की जांच की जाएगी और अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय