Thursday, April 17, 2025

गैंगरेप का फर्जी केस दर्ज कराकर 2 लाख की मांगी रंगदारी, नॉएडा की वेब डिजाइनर महिला गिरफ्तार

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को एक महिला वेब डिजाइनर को दो व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करके उनसे 2 लाख रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नोएडा में रहने वाली महिला दोनों से पहले ही दो लाख रुपये वसूल चुकी थी और उन्हें गिरफ्तार कराने की धमकी देकर चार लाख रुपये और मांग रही थी। लेकिन इससे पहले कि वह 4 लाख रुपये और वसूल पाती, पुलिस ने जाल बिछाया और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ितों में से एक की शिकायत के आधार पर, महिला के खिलाफ सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में पता चला कि उसने ऐसा ही एक फर्जी रेप का मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक थाने में दर्ज कराया था। एडीसीपी (पूर्व) वीरेंद्र विज ने बताया, महिला को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें :  सगी बहन ही बनी शिकार: सहारनपुर में भाई ने साथियों संग रची 50 हजार की लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय