Thursday, April 17, 2025

बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण :- भगत सिंह वर्मा

देवबंद (सहारनपुर)। ग्राम तिगरी में एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण व अन्नदाता किसानों की समस्याओं के लिए हम लोग आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।
लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण समस्याओं से ग्रसित प्रदेश है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों 27 लोकसभा क्षेत्र 6 मंडलों 137 विधानसभा क्षेत्र और 8 करोड़ जनता की उन्नति और विकास के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां किसानों, मजदूरों, नौजवानों, बेरोजगारों और छात्रों की समस्याएं प्राथमिकता पर हल होगी और पश्चिम प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹ 700 कुंतल चीनी मिलों से नकद दिलाया जाएगा।
आज पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण व किसानों की समस्याओं के लिए सांपला खत्री, सांपला बक्काल, फुलास अकबरपुर, गोपाली, कुरलकी, तिगरी, राजुपुर गांव में जनसंपर्क करके पंचायत करके 28 अक्टूबर को कमिश्नर कार्यालय सहारनपुर में किसानों, मजदूरों, युवाओं में छात्रों से अपने हकों के लिए भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। 28 अक्टूबर दिन सोमवार समय 11 बजे कमिश्नर कार्यालय सहारनपुर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण व किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जिसमें अपने हकों के लिए हजारों की संख्या में लोग भाग ले। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है। भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार गन्ना किसानों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश की योगी सरकार गन्ना किसानों को गाने का लागत मूल्य 550 रुपए कुंतल भी चीनी मिलों से नहीं दिला रही है और समय से चीनी मिलों से गन्ना भुगतान और ब्याज नहीं दिला रही है। जिसके लिए भाजपा की प्रदेश सरकार सीधे-सीधे दोषी है।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹ 700 कुंतल करने के लिए भारतीय किसान यूनियन वर्मा का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री मोहम्मद राशिद ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में प्रदेश सचिव मोहम्मद मास्टर रईस, जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर, नईम प्रधान, हाजी सुलेमान, मोहम्मद राशिद गौड़, मोहम्मद तमरेज, रिजवान, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, डॉक्टर शारिक, हाजी जाहिद, महबूब हसन, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद इरफान, सुमित वर्मा, संदीप ग्रेवाल आदि ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर : डीएम-एसएसपी ने बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती की तैयारियों के संबंध में की बैठक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय