Saturday, April 26, 2025

केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर हमले की कड़ी निंदा की, बोले- पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की बुधवार को दिल्ली विधानसभा में कड़ी निंदा की। अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि आज पंजाब में एक घटना घटी, एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया।

 

मुज़फ्फरनगर में हाईवे पर होटलों की पार्किंग में चोर सक्रिय, कार के शीशे तोड़कर 3 कीमती बैग उड़ाए !

[irp cats=”24”]

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के ऊपर किसी ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की वजह से और उनके अच्छे काम की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होते होते बच गया। सुखबीर बादल सुरक्षित हैं। मैं इस घटना की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी का सरकार है।

 

मीनाक्षी स्वरुप जागी,शहर में गन्दगी पर हुई गंभीर,निरीक्षण किया तो गांधी कॉलोनी में गायब मिले सफाई नायक और कर्मी !

 

दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। इसके पीछे बहुत बड़ी-बड़ी ताकतें शामिल हैं, जो पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने ना केवल इस घटना को रोका है, बल्कि पूरे देश के सामने एक मिसाल भी पेश की है कि किस तरह से कानून व्यवस्था को मुस्तैदी से बरकरार रखा जा सकता है। मैं पंजाब पुलिस की तारीफ करता हूं कि उन्होंने स्थिति को काबू किया। केजरीवाल ने कहा कि जब पंजाब में सुबह ये घटना घटी तब भाजपा, उनके नेताओं और मीडिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।

 

बीजेपी नेता का अर्धनग्न भतीजा युवती के साथ कर रहा अश्लील डांस, उड़ा रहा लाखों रूपये, वीडियो वायरल

 

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह जानलेवा हमला किया गया। उन पर गोली चलाई गई, जिसमें वो बाल-बाल बच गए। हमलावर को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावर के पास से पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है और वह खालसा दल से जुड़ा है। सुखबीर सिंह बादल पर हमला सुबह लगभग नौ बजे हुआ। उस समय वह भूमिका में मेन गेट पर तैनात थे। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत भी घबरा गए। बताया जा रहा है कि हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय