Saturday, April 26, 2025

मेरठ में अस्पताल में लिफ्ट गिरने पर गर्भवती की मौत, तीमारदारों ने की तोड़फोड़

मेरठ। कैपिटल अस्पताल में लिफ्ट गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान गर्भवती महिला की गर्दन लिफ्ट में फंस कर टूट गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय अस्पताल में हादसा हुआ उस दौरान लिफ्ट में चार लोग सवार थे।

 

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुसीबत और बढ़ी, 6 महीने पुराने डॉक्टर एक्सीडेंट में भी फंसे, जांच शुरू

[irp cats=”24”]

 

हादसे की जानकारी के बाद महिला के तीमारदार लिफ्ट के पास आ गए और शोर मचाने लगे। इससे काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। सभी लोग लिफ्ट में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास करने लगे। लोग जोर जोर से चिल्ला रहे थे। अस्पताल की टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला के परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। इससे पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसा शाम करीब 6 बजे के आसपास हुआ।

 

मुज़फ्फरनगर में डेयरी संचालक की हत्या में पूरे परिवार को उम्रकैद, 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया

 

कैपिटल अस्पताल में एक गर्भवती महिला को लिफ्ट से नीचे ले जाया जा रहा था। लिफ्ट में महिला के साथ एक डॉक्टर और दो अन्य मरीज भी थे। जैसे ही लिफ्ट नीचे ग्राउंड फ्लोर की तरफ जाने लगी। इस दौरान लिफ्ट का बैंड टूट गया। इससे लिफ्ट सीधे नीचे की तरफ गिरने लगी। गर्भवती महिला की गर्दन लिफ्ट में नीचे की तरफ फंस गई और उसकी तुरंत मौके पर मौत हो गई। लिफ्ट में मौजूद अन्य तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

 

 

मीनाक्षी स्वरुप ने फिर किया एक्शन, सफाई नायक को किया पदावनत, दो सफाई कर्मियों का वेतन भी काटा

 

लिफ्ट गिरने की आवाज से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। ऐसे लगा जैसे कोई बम फट गया हो। गर्भवती महिला के साथ आए लोगों ने मशीनों को इधर उधर फेंक दिया। ग्लूकोज की बोतलों को मेडिकल स्टोर से बाहर फेक दिया। हालात बिगड़ते देख भर्ती मरीज भी अस्पताल से बाहर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और तोड़फोड़ कर रहे लोगों को शांत किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय