Tuesday, April 22, 2025

यूपी विधानसभा घेराव ,औरैया के कांग्रेस नेताओं बोले हमें किया गया नजरबंद

औरैया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को लखनऊ में विधानसभा घेराव करने करने वाला है। इस बीच औरैया जिला कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि विधानसभा घेराव के पहले ही कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया गया है। आरोप है कि औरैया के दिबीयापुर थाना क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया है और घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

 

वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके में मिला प्राचीन शिव मंदिर, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे

 

जबकि अन्य कार्यकर्ताओं को भी नजरबंद किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी ने कहा कि वह जनता की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव करने जा रहे थे लेकिन प्रदेश की डरी हुई सरकार ने उन्हें घर के भीतर ही नजर बंद कर दिया गया। सरकार डरी हुई है। हमें लगता है कि ऐसा दौर अंग्रेजों के समय में भी नहीं रहा होगा। हम भारतीय हैं कोई पाकिस्तानी नहीं हैं।

 

 

 

संभल में मिला और एक बंद मंदिर, राधा कृष्ण का मंदिर खुलवाने की कोशिश कर रहा प्रशासन

सरकार को हम लोगों से कौन सा खतरा हो सकता है? हम लोग किसान मजदूर महिलाओं की बात करने जा रहे थे लेकिन प्रशासन की ओर से हमें लखनऊ जाने की छूट नहीं दी जा रही है। कांग्रेस की ओर से बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव की तैयारी की गई है। इस विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कई जिलों के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए हैं। यह प्रदर्शन राज्य सरकार की नीतियों और मुद्दों के खिलाफ किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बेरोजगारी, महंगाई, हिन्दु-मुस्लिम की राजनीति, बिजली, स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा, संभल सहित तमाम मुद्दों पर योगी सरकार को घेरेगी। लखनऊ में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें :  "कश्मीर में धरती हिली दो बार, अफगानिस्तान में भूकंप का दिखा असर"

 

मुज़फ्फरनगर में तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

 

 

विधानसभा और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षाकर्मी चौकस हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। इसके अलावा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे शहर में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है, इसलिए लोगों को ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय