Thursday, April 17, 2025

शामली में तेंदुए की दस्तक से दहशत, खेत पर काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला कर फरार हुआ तेंदुआ

 

 

शामली। जनपद में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल है। जहा खेत पर कार्य कर रहे एक किसान के नौकर पर जंगल से अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए के हमले के दौरान चीख पुकार होने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मोके की तरफ दोड़े तो तेंदुआ जंगल के रास्ते फरार हो गया। वही घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा चिकित्सकों ने घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

आपको बता दें कि पूरा मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव डांग रोल का है। जहां पर किसान अशोक कुमार का नौकर झारखंड निवासी नौकर धर्मउ सुबह खेत परकार्य करने के लिए गया था। बताया जाता है कि जब वह खेत पर कार्य कर रहा था तभी कहीं से एक तेंदुआ अचानक आ धमका जिसे देखते ही युवक के होश उड़ गए। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक तेंदूए ने उसपर जानलेवा हमला करते हुए उसकी गर्दन पकड़ ली और युवक को घसीट कर ले जाने लगा।

 

मुज़फ्फरनगर में भाकियू तोमर ने तहसील में दिया धरना, किसानों की मांगों को मजबूती से हटाया

जिस पर युवक ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तरफ दौड़े तो वह युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर जंगल में भाग गया। जिसके बाद घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया और घटना की सूचना के वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग के आला अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहाँ वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए की तलाश में घंटे तक जंगलों की खाक छानी। लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें :  "सहारनपुर के गंदेवड़ तिराहे पर स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 13.5 ग्राम स्मैक बरामद"

 

मुजफ्फरनगर में औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गैरहाजिर मिले तीन कर्मचारी,चेयरमैन ने काटा एक दिन का वेतन

 

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हमला करने वाला तेंदुआ एक नर तेंदुआ है। जोकि अब आदमखोर हो चुका है। जिसके चलते गांव वालों से अपील की गई है कि अब तक वन विभाग की टीम तेंदुए को ना पकड़ ले तब तक खेत मे कार्य करने के लिए कोई भी किसान अकेला न जाए। और तेंदू को देखते ही तत्काल वन विभाग को सूचित करें।वही तेंदुए के हमले के बाद से ही से क्षेत्र के लोगो में दहशत का माहौल व्याप्त है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय