Wednesday, April 30, 2025

सहारनपुर में जनसेवा केंद्र पर हुई लूट का एक बदमाश गिरफ्तार

सहारनपुर अम्बेहटा में पांच दिन पूर्व हुई लूट की वारदात में पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब एक बदमाश निखिल मुठभेड़ के  दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि शनिवार रात बदमाशों ने अम्बेहटा में एक जनसेवा केंद्र पर हथियारों के बल पर लूटपाट की थी।

 

[irp cats=”24”]

 

 

इस वारदात की सीसीटीवी फुटेच टीवी चैनलों पर प्रसारित हुई थी। एसपी सागर जैन के मुताबिक अम्बेहटा में गंगोह मार्ग पर जांच के दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की एक बाइक आती हुई दिखाई दी जिस पर तीन लोग सवार थे। पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी।

 

 

 

बदले में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लग जाने से वह घायल हो गया और गिर पड़ा बाकी बदमाश भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार बदमाश की पहचान निखिल पुत्र नरेश निवासी गांव खैरसाल के रूप में हुई है। जिसने जनसेवा केंद्र की लूट में शामिल होना कबूला। उसके पास से 22300 रूपए, तमंचा, मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय