Sunday, April 20, 2025

गाजियाबाद में रंगबिरंगी रोशनी में नहाए चर्च, आधी रात से शुरू हुआ जीजस जन्मोत्सव

गाजियाबाद। गिरिजाघरों में क्रिसमस की खुशियां आधी रात से मनाई जा रही है। आधी रात को टीएचए के गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा के साथ ही केट काटा गया। सभी गिरिजाघरों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सफेद और लाल ताजा फूलों से सजाया गया है। शाम होते ही गिरिजाघर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठे।

 

 

 

इंदिरापुरम के वेलाकन्नी चर्च के पादरी अलबन मैनडॉनका ने बताया कि इस साल आशा के तीर्थयात्रा थीम पर क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। इस विषय का उद्देश्य सभी लोगों को आशा दिलाना है। लोगों को भगवान से जैसी भी आशाएं हैं, उन्हें सब मिले। रात साढ़े दस बजे से चर्च में मिड नाइट प्रार्थना, होली मास की विशेष प्रार्थना में सब लोग एकजुट होकर भगवान से जीवन खुशहाली की दुआ करेंगे।

 

 

इंदिरापुरम के सेंट जॉन पॉल-2 चर्च के पादरी जितिन मुदत ने बताया कि क्रिसमस का उत्सव रात से शुरू हो गया। रात साढ़े आठ बजे होली मास प्रार्थना के साथ यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गई। चर्च के अंदर यीशु के जन्म से लेकर जॉन सिटी का दृश्य बनाया गया है।

 

 

 

बुधवार को हिंदी होली मास में भगवान यीशु की प्रार्थना सभा सुबह साढे नौ बजे हुई। इसी के साथ क्रिसमस डे की शुरूआत हो गई। इसके बाद सभी लोग कैंडल जलाकर भगवान से खुशी जीवन, प्रेम और शांति की कामना करते दिखाई दिए। डाई फ्रूट केक के साथ भगवान के जन्म दिवस की खुशी मनाई गईं।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को मायके भेजा, घरेलू विवाद पत्नी का सिर फोड़ा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय