Tuesday, April 22, 2025

मेरठ के डॉक्टरों ने मरीज की धोखे से निकाल ली किडनी, बुलंदशहर में 6 डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

मेरठ। मेरठ के केएमसी हॉस्पिटल के छह डॉक्टरों पर मानव अंग तस्करी का आरोप लगा है। बुलंदशहर जिले के बुगरासी में रहने वाली एक महिला ने केएमसी हॉस्पिटल मेरठ के 6 डॉक्टरों पर उसकी किडनी निकालकर बेचने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर डॉक्टरों ने उसके साथ मारपीट की और सभी दस्तावेज छीन लिये। नरसैना थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर केएमसी हॉस्पिटल मेरठ के 6 डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अखिलेश ने मकर संक्रांति पर किया गंगा स्नान, हरिद्वार में लगाई गंगा जी में डुबकी

क्या है मामला?
कविता (43 वर्ष) पत्नी जयदेव, निवासी बुगरासी, थाना-नरसैना, बुलन्दशहर वर्ष 2017 में अचानक बीमार पड़ी। कविता का आरोप है कि वह अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए केएमसी अस्पताल बागपत रोड मेरठ में पहुंची। वहां डॉ.सुनील गुप्ता ने जांच करने के बाद ऑपरेशन कराने को कहा। कविता को अस्पताल में एडमिट कर लिया गया। 20 मई 2017 को उसका ऑपरेशन कर दिया गया। 24 मई 2017 को उसको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज करते समय कहा गया था कि अब वह आगे लगातार स्वस्थ होती जाएगी. कविता की दोनों किडनी व्यवस्थित कर दी गयी हैं।

मुख्यमंत्री Yogi की फोटो से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़ित महिला का आरोप है कि डॉ. सुनील गुप्ता ने साथी डॉक्टरों के साथ मिलकर उसकी किडनी निकाल ली और किसी को बेच दी। कविता का कहना है कि उसने जब दूसरे डॉक्टर से 28 अक्टूबर 2022 को जांच करायी तो पता लगा कि उसकी बांयी किडनी ऑपरेशन करके निकाली जा चुकी है। कविता ने डॉ. सुनील गुप्ता पर उसे अंगविहीन करने और मानव अंग तस्करी का आरोप लगाया है।
मेरठ के इन डॉक्टर्स पर दर्ज हुआ मुकदमा
डॉ. सुनील गुप्ता केएमसी संचालक, डॉ. अजय एन वत्स, डॉ. सीमा वार्ष्णेय, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. निकिता जग्गी, डॉ. सतीश कुमार अरोरा और एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें :  श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को तमिलनाडु से मिला धमकी भरा संदिग्ध ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय