Friday, April 25, 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया सैफ का संदिग्ध हमलावर, मुंबई पुलिस जल्द पूछताछ के लिए पहुंचेगी

दुर्ग। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस 16 जनवरी को तड़के बांद्रा स्थित घर पर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से उसे ढूंढ रही थी। मुंबई पुलिस के इनपुट पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आरपीएफ ने उसे ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस में पकड़ा। आरोपी का नाम आकाश बताया जा रहा है। वह मुंबई पुलिस को चकमा देकर मुंबई के बांद्रा इलाके से दुर्ग पहुंच गया।

 

 

खतौली में महादेव स्टील पर स्टेट जीएसटी का छापा, भारी गड़बड़ी मिली, आठ लाख का जुर्माना वसूला

[irp cats=”24”]

जल्दी ही मुंबई पुलिस उससे पूछताछ करेगी। दुर्ग आरपीएफ के टीआई एस.के. सिन्हा ने मीडिया को बताया कि उन्हें मुंबई पुलिस से एक फोटो प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोपी के दुर्ग की ओर आने की सूचना दी गई थी। इसके बाद आरपीएफ ने कई ट्रेनों में उसकी तलाश शुरू की और ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस में उसे हिरासत में ले लिया। वर्तमान में आरोपी आरपीएफ की कस्टडी में है। मुंबई पुलिस जल्द ही दुर्ग पहुंचेगी और आरोपी से पूछताछ करेगी। उल्लेखनीय है कि मुंबई के बांद्रा इलाके में 16 जनवरी को तड़के बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला हुआ था।

 

मुजफ्फरनगर के सुजडू में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर, मेरठ रैफर

इस हमले में अभिनेता के शरीर पर चाकू के छह घाव आए। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों को उनकी कई सर्जरी करनी पड़ी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अलर्ट मोड में आते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 35 से ज्यादा टीमों का गठन किया। पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी तैनात किया गया था, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। इस बीच आरोपी को बांद्रा स्टेशन के पास एक होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कपड़े बदलकर टहलते देखा गया। इसके बाद पुलिस फिर से तलाश में जुट गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय