Friday, February 7, 2025

मध्य प्रदेश के मानपुर में टैंकर में घुसी ट्रैवलर, 6 लोगों की मौत, 17 घायल

इंदौर। मध्य प्रदेश के मानपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रैवलर गाड़ी टैंकर में जा घुसी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। मामला मानपुर थानाक्षेत्र के राऊ-खलघाट फोरलेन के भेरूघाट के पास का है।

 

15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए मुरादाबाद औषधि विभाग के सहायक आयुक्त, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह एक ट्रैवलर ने अपने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी थी। इसके बाद वह बाइक को रौंदते हुए टैंकर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया।

 

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

हालांकि, इलाज के दौरान दो और लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई और घायल हुए 17 लोगों का इंदौर में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पता चला है कि हादसे में मारे गए लोग उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से दर्शन कर कर्नाटक वापस लौट रहे थे। वे सभी तीर्थ यात्रा पर मध्य प्रदेश आए थे। इस बीच, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि ट्रैवलर में सवारी सभी यात्री कर्नाटक से हैं, जो उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से दर्शन करके ओंकारेश्वर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कर्नाटक पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी है। इसके अलावा मृतकों के शव को उनके घर और परिजनों तक पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय