Saturday, April 12, 2025

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवाएं बाधित होने से यात्री हुए परेशान, डीएमआरसी ने बताई वजह

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शुक्रवार को सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर एक पोस्ट कर रेड लाइन पर सेवाओं के प्रभावित होने की जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर लिखा, “रेड लाइन अपडेट, नेताजी सुभाष प्लेस और तीस हजारी के बीच सेवाओं में देरी। असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अन्य लाइनों का उपयोग करें।”

 

मुजफ्फरनगर के भी दो युवक अमेरिका से किये गए डिपोर्ट, सुनाई आपबीती, 104 भारतीयों को अमेरिका ने निकाला

 

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य रूप से चल रही है। हालांकि, कुछ देर के बाद डीएमआरसी ने एक और पोस्ट शेयर कर रेड लाइन पर मेट्रो सेवा के सुचारू रूप से चलने की जानकारी दी। डीएमआरसी ने बताया कि तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है और मेट्रो सेवाएं अब सुचारू रूप से चल रही हैं। इससे पहले बीते साल 5 दिसंबर को दिल्ली-नोएडा के सबसे व्यस्त रूट यानि ब्लू लाइन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी हो गई थी।

 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधे निशाने, बॉलीवुड से लेकर ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ तक का किया जिक्र, सुनाये पुराने किस्से

 

डीएमआरसी ने इसकी वजह केबल चोरी को बताते हुए कहा था कि केबल चोरी के कारण मेट्रो रुक-रुक कर चल रही थी। बताते चलें कि दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन दिल्ली के रिठाला से यूपी के गाजियाबाद में स्थित शहीद स्थल (नया बस अड्डा) के बीच चलती है। इस लाइन पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। हालांकि, आज सुबह हुई दिक्कत के चलते यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सूरजकुंड मेले की टिकट की बिक्री शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  सीबीआई ने रेलवे के तीन अधिकारियों और एक अन्‍य शख्‍स को रिश्वत के आरोप में क‍िया गिरफ्तार, 63.85 लाख रुपये नकद और सोने की छड़ें बरामद

 

15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए मुरादाबाद औषधि विभाग के सहायक आयुक्त, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

 

डीएमआरसी अपने मोबाइल एप्लीकेशन और मेट्रो स्टेशन पर मेले के टिकट बेच रहा है। आधिकारिक बयान में बताया गया कि डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप के माध्यम से सभी मेट्रो स्टेशन और मेला स्थल पर टिकट काउंटर से टिकट खरीदा जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय