Saturday, April 19, 2025

मेरठ में तीन भाइयों को मारी गोली,एक की मौत, दो गंभीर

मेरठ। मेरठ के जानी के पांचली खुर्द गांव में रंजिशन तीन भाइयों को गोली मार दी गई। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। गांव में तनाव के हालात हैं।

मुजफ्फरनगर में ग्राहक सेवा केंद्र से लैपटॉप और नकदी चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की बरामदगी की मांग

 

जानी थाना क्षेत्र के पांचली खुर्द में गोलियां बरसाकर इमरान की हत्या कर दी गई। उसके भाई सलमान को छाती में गोली लगी है। खड़ोली निवासी जावेद भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस घायलों का उपचार करा रही है। हत्या करने वाला रिंकू निवासी पांचली खुर्द दो दिन पहले ही जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर छूटकर आया था।

 

 

दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी ने किया अच्छा प्रदर्शन, एआईएमआईएम के दोनों उम्मीदवार हारे

पुलिस के अनुसार, पांचली खुर्द निवासी रिंकू पुत्र रामे का गांव के ही दूसरे पक्ष के युवकों से काफी समय से विवाद चला आ रहा था। कुछ समय पहले दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से रिंकू जेल में बंद था। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। इसके बाद उसने अपने विपक्षियों से बदला लेने की ठान ली।

 

सांसद हरेन्द्र सिंह मलिक ने संसद में उठाई गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज

 

गत शुक्रवार को रिंकू ने पांचली खुर्द में जाकर फायरिंग की थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था। शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे रिंकू ने बात करने के बहाने से पांचली खुर्द निवासी इमरान को डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के निकट बुलाया। यहां उसका इमरान के साथ विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में हार्डवेयर दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

 

 

 

दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इसी दौरान रिंकू ने इमरान पर गोली चला दी। गोली इमरान के सीने में लगी और उसकी वहीं पर मौत हो गई। इसके बाद रिंकू ने उसके साथ आए भाई सलमान और बुआ के लड़के खड़ौली निवासी जावेद पर भी गोली चला दी। इन दोनों के भी सीने में भी गोली लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई करने के आदेश एसपी देहात को दिए हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय