Wednesday, February 12, 2025

मायावती ने आकाश आनंद को दिया झटका, ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने डाॅ. अशोक सिद्धार्थ और मेरठ के नितिन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। डाॅ. अशोक आकाश आनंद के ससुर है।

मुज़फ्फरनगर के एनआरआई लविश चौधरी के शामली एजेंट के आवास पर ईडी ने मारा छापा, आरबीआई ने कंपनी की है ब्लैकलिस्टेड !

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को इसकी अधिकारिक पुष्टि एक्स पोस्ट पर किया है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी राज्यों आदि के प्रभारी रहे डाॅ. अशोक सिद्धार्थ व मेरठ के नितिन सिंह को गुटबाजी व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले कई बार दोनों को सुधरने के लिए चेतावनी भी दी थी।

सिख दंगा : सरस्वती विहार के मामले में सज्जन कुमार दोषी करार, सजा 18 फरवरी को 

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि जनपद कुशीनगर में हाटा नगर क्षेत्र स्थित मदनी मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को तोड़े जाने की खबर चर्चा में है। इसको लेकर लोगों में रोष एवं आक्रोश स्वाभाविक है। उनकी यूपी सरकार से मांग है कि इस मामले में अविलम्ब संज्ञान लेकर धार्मिक भेदभाव जैसी जिला प्रशासन की ऐसी कार्रवाइयों पर रोक लगाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय