Thursday, February 13, 2025

गाजियाबाद में बेकाबू कार ने महिला की ली जान, दीवार तोड़ती हुई नाले में घुसी गाड़ी

गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र के सिरोली गांव में तेज रफ्तार कार ने एक महिला उर्मिला को टक्कर मार दी। इसके बाद कार दीवार तोड़ती हुई नाले में घुस गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की मौत हो गई। गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के सिरोली गांव में तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कार नाले में घुस गई। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

 

नया आयकर विधेयक गुरुवार को संसद में किया जा सकता है पेश, 64 साल पुराना अधिनियम में होगा बदलाव

सिरोली गांव में महेश परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी उर्मिला (64) किसी काम से काम के मुख्य मार्ग पर गई थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कर चालक भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान कार दीवार तोड़ती हुई नाले में घुस गई। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

 

मुजफ्फरनगर-शामली को NCR से हटाओ, गन्ना मूल्य बढ़ाओ, इकरा हसन ने लोकसभा में शेर सुनाकर उठाई अपनी मांग

 

लोगों ने पुलिस और महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। एसीपी लोनी सूर्यबली ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय