Sunday, February 23, 2025

हाथरस में नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, चार की मौत,तीन घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे घर

हाथरस। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में डॉक्टर, उनके छोटे भाई की पत्नी और उनकी 2 मासूम बेटियां शामिल हैं। कार सवार अलीगढ़ से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी अचानक सामने से नीलगाय आ गई। ड्राइवर ब्रेक मारकर कार को दूसरी तरफ मोड़ने लगा। कार असंतुलित हो गई। पलटी खाते हुए 10 फीट नीचे नहर में जा गिरी।

मुजफ्फरनगर में मां के संग 2 बेटियों की उठी अर्थियां, जहर खाकर दी थी जान, गांव में पसरा मातम

 

हादसा गुरुवार रात 12 बजे हसायन कोतवाली के गांव बरसामई के पास हुआ। कार सवार एटा के रहने वाले हैं। गुरुवार को शादी में शामिल होने अलीगढ़ गए थे। देर रात वहां से लौट रहे थे, तभी बरसामई के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। 40 मिनट बाद किसी तरह कार का दरवाजा खोलकर लोगों को बाहर निकाला गया।

मुज़फ्फरनगर में कार शोरूम के मालिक ने मैनेजर समेत 16 कर्मचारियों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, 4 गिरफ्तार

 

फिर रस्सी के सहारे कार को खींचकर किनारे लाया गया। हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया कि कार सवार 7 लोगों को सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। मरने वालों की पहचान नागेंद्र पाल सिंह उर्फ बब्लू (45), उनके छोटे भाई की पत्नी पूनम (35), उसकी दो बेटियां भूमि (9 माह) और काव्या (3 साल) की मौत हो गई।

 

सीएम डैशबोर्ड में मुज़फ्फरनगर पहुंचा 55 वें स्थान पर, डीएम ने अफसरों को लगाई लताड़

 

घायलों में गुलशन, सुनीता, मंजू शामिल हैं। नागेंद्र पाल सिंह पेशे से डॉक्टर थे। वो एटा में ही प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे। वहीं, पूनम के पति माघवेंद्र सिंह जयपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय