Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में खाली प्लाॅट से मिला अधेड़ का शव, शव की नहीं हुई पहचान 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र की शाकुंभरी विहार कॉलोनी के खाली प्लाॅट में करीब 52 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसके सिर और गले पर चोट के निशान हैं।

 

 

 

 

ऐसा लग रहा है कि पीट-पीटकर अधेड़ को मौत के घाट उतारा गया हो। पुलिस को सूचना मिली कि शाकुंभरी विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकानों के बीच खाली पड़े प्लाॅट में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर और गले में चोट के निशान मिले हैं।

कान से भी खून निकला हुआ है। मृतक ने ग्रे रंग का स्वेटर और पिंक शर्ट पहनी हुई है। गर्दन से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह कुचला हुआ है, जिससे लगता है कि अधेड़ को पीट-पीटकर मारा गया। शव को देखकर लग रहा कि रात के समय ही उसकी हत्या की गई है। क्योंकि शव ज्यादा पुराना नहीं है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय