Monday, March 10, 2025

गाजियाबाद एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, तेज हवा से गायब हुई गर्मी

गाजियाबाद। गाजियाबाद-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार सुबह गाजियाबाद एनसीआर में बारिश हुई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर में मौसम गर्म होने लगा था, ऐसे में आज हुई बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी है।

 

मुज़फ्फरनगर में बीजेपी सभासद ने पालिका के खिलाफ खोला मोर्चा, बोली मीनाक्षी स्वरुप- जल्द होंगी समस्याएं दूर !

 

 

इससे पहले मौसम विभाग ने गाजियाबाद में गुरुवार के लिए आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई थी। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था। इसके चलते सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

 

मुज़फ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, बढ़ा तनाव, भाकियू ने मामला सुलझाने की शुरू की पहल

गाजियाबाद में बूंदाबांदी, 4 डिग्री लुढ़का पारा

 

गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री नीचे आकर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह करीब 7:45 बजे गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जिसके बाद गर्मी महसूस हुई। रात में भी लोगों को सर्दी का एहसास नहीं हुआ।

 

पश्चिम में हाईकोर्ट की पीठ बनाने की मांग फिर उठी, कई विधायकों ने भी उठाया मामला

 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है। तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। उधर, बूंदाबांदी होने के बाद किसनेों ने भी राहत की सांस ली है। गेहूं की फसल के लिए यह बूंदाबांदी फायदेमंद बताई जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय