Tuesday, March 4, 2025

सहारनपुर में एक युवक से सिपाही भर्ती के नाम पर ठगे आठ लाख रुपए 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती कराने के नाम पर आठ लाख रूपए हडप लिए गए हैं। अब पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुज़फ्फरनगर में होटल रेडियन्स गोल्ड के बाहर से कार में चोरी, पुलिस ने 5 लाख का माल किया बरामद

महमूदपुर थरौली निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार है। कुछ समय पहले बाढी माजरा नगला खारी के रहने वाले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने उसे दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती कराने का झांसा दिया। इसके लिए उसने पहले आठ लाख रुपए की मांग की।

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

बताया कि किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से भर्ती होगी। पीडित ने नौकरी पाने के लिए रूपयों का इंतजाम किया और इकट्ठा कर आठ लाख रुपए दिए, लेकिन अभी तक न तो भर्ती हुई और न ही रुपए वापस किए गए। जब उसने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय