Wednesday, April 16, 2025

शामली पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले 5 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

शामली। जनपद की पुलिस ने हरियाणा राज्य की पुलिस के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले 5 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जहा पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस कर्मी से लूटी हुई सोने की चेन के दो टुकड़े और एक चांदी का लॉकेट बरामद कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि बीती 26 मार्च को झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव केरटू में हरियाणा राज्य की सोनीपत एसटीएफ यूनिट थाना मधुबन जिला करनाल में दर्ज मुकदमे में एक इनामी हत्याभियुक्त जबरुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए आई थी।
जहा आरोपी के शोर के मचाने के बाद आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस पर जानलेवा हमला कर आरोपी को पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया था और हरियाणा पुलिस के जवानों से पिस्टल ,चेन आदि लूट की घटना को अंजाम दिया था।जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार झिंझाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही शुरू कर दी थी।
जिसमे झिंझाना पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त घटना में लिप्त 6 आरोपियों को पूर्व में पिस्टल बरामद कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बुधवार को उक्त मामले में वांछित चल रहे अन्य 5 आरोपियों मुरसलीन, अलमदीन, हासिम, साजिद और जनाब निवासी गण केरटू थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से हरियाणा पुलिस से लूटी हुई सोने की चेन के 2 टुकड़े और एक चांदी का लॉकेट बरामद कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें :  शामली: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हिंदू युवा वाहिनी में आक्रोश, PM के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय