Sunday, May 5, 2024

किसान आंदोलन को रालोद ने दिया समर्थन, राजपाल बालियान बोले- आंदोलन का मुद्दा विधानसभा में उठेगा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जिले के जीआईसी मैदान में गाजीपुर की तर्ज पर भारतीय किसान यूनियन का विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। आंदोलन का आज चौथा दिन है और लगातार आंदोलन में राजनीतिक पार्टियां और विपक्षी पार्टियां पहुंच रही है जो अपना समर्थन दे रही है। उसी क्रम में आज राष्ट्रीय लोक दल के विधानमंडल के नेता और जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पदाधिकारी पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान विधानमंडल के नेता और बुढाना से विधायक राजपाल बालियान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन को राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन है। किसानों के अधिकारों की लड़ाई किसान यूनियन और राष्ट्रीय लोकदल भी लड़ता है। तो इसीलिए भारतीय किसान यूनियन को राष्ट्रीय लोकदल का पूर्ण समर्थन है उन्होंने कहा कि हम किसानों के अधिकारों के लिए अलग से भी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर से हमने किसान संदेश कार्यक्रम चलाया हुआ है। जिसके द्वारा किसानों के लिखे हुए संदेश को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम को आज खत्म किया और 5 फरवरी की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि गन्ने का भाव नहीं पढ़ाया जाता है तो प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि रालोद के सारे विधायक हमारे साथ है और सभी विधायक यहां आएंगे। विधान दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि किसानों का यह मुद्दा संसद और विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

वहीं रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि आज हमारी पार्टी के विधान मंडल के नेता राजपाल बालियान के नेतृत्व में यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में पूरी पार्टी साथ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय