मेरठ। होली के बाद मौसम बदला-बदला दिखाई दिया। तेज धूप के चलते दिन में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 48 घंटे में थोड़ा तापमान कम हो सकता है।
मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत की गाड़ी का हुआ भयंकर एक्सीडेंट,बाल बाल बचे!
होली का दिन इस बार सबसे गर्म दिखाई दिया। तापमान सुबह से ही ज्यादा दिखा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया और वेस्ट यूपी में आज से मौसम बदलेगा। शुक्रवार से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार से तापमान गिरेगा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हमला, पांच श्रद्धालु घायल, हमलावर गिरफ्तार
एक्यूआई स्तर 107 दर्ज किया गया। गंगानगर में 134, जयभीम नगर में 86, पल्लवपुरम में 101, बेगमपुल 112, दिल्ली रोड 140 दर्ज किया गया। आज शनिवार से मौसम बदलने की संभावना है। आज सुबह से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। धूल भरी हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।