Wednesday, March 19, 2025

गाजियाबाद में सहरी से शुरू हुआ विवाद इफ्तारी के दौरान पथराव, 18 पर मुकदमा, सात गिरफ्तार

गाजियाबाद। खोड़ा थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार स्थित नूरानी मस्जिद के पास सहरी के समय दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बार दोनों के बीच इफ्तारी के बाद दोनों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। पुलिस के मुताबिक देर रात करीब 10 बजे आमने-सामने रहने वाले इमरान और नूर मोहम्मद के बीच झगड़ा हो गया।

 

योगी ने परखी सहारनपुर में विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की हकीकत

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। काम से लौटने वाले लोगों को जान बचाने के लिए गाड़ी और बिजली के खंभे की आड़ का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान गली में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त कर दी गई। दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इमरान पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से विवाद करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया। दरोगा सूर्य प्रताप की तहरीर पर 13 लोगों को नामजद करते हुए करीब 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191 (2) समेत आठ धाराओं को शामिल किया गया है।

 

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों की नई तैनाती

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गली नंबर पांच निवासी इमरान, समीर और साहिल से उन्हीं की गली में रहने वाले वसीम, नदीम, राशिद, फैसल ने मारपीट की थी। गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद इमरान ने थाने में शिकायत दी तब पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए एमएमजी अस्पताल भेज दिया। बताया कि चोटिलों का उपचार चल ही रहा था कि उसी दौरान इमरान के अन्य परिजन दूसरे पक्ष के घर पहुंचे और कहासुनी व झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने पत्थर की टाइल्स और लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट शुरू कर दी।

 

 

 

दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि अपनी दिहाड़ी करके लौट रहे श्रमिकों व स्थानीय लोगों को खुद को बचाना भारी पड़ गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव कर रहे दूसरे पक्ष के राशिद, नूर मोहम्मद, नदीम और निजाम को गिरफ्तार किया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात पर काबू पाया। वहीं पथराव में घायल हुए सलीमुद्दीन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही विवाद में क्षतिग्रस्त हुई कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय