Tuesday, April 1, 2025

सहारनपुर में स्कॉर्पियों कार पोल से टकराकर पलटी,हादसे में दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत,तीन घायल

सहारनपुर (गागलहेड़ी)। अंबाला से हरिद्वार जा रही स्कॉर्पियो कार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे का फ्लाईओवर उतरते समय पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

मुज़फ्फरनगर में पत्नी ने पति को कॉफी में मिलाकर दे दिया ज़हर, हालत गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर कार पोल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। कोलकी टोल प्लाजा के कर्मचारी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से कार में फंसे पांच लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में कार चालक कर्मवीर (44) पुत्र महिपाल निवासी पंतपुरा शामली और रामपाल (45) पुत्र दीनानाथ निवासी यमुनानगर की मौके पर ही मौत हो गई।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने लाभार्थियों को टूल किट, ऋण का किया वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र

कर्मवीर टैक्सी चलाता था। उनके दो बेटी और एक बेटा है। सूरज (34) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव मदनगर थाना हड़िया जिला गोंडा, गौरव (28) पुत्र गोपाल निवासी सिडकुल हरिद्वार और लाली (38) पुत्र सौ सिंह निवासी लुधियाना पंजाब गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय