Tuesday, May 6, 2025

सहारनपुर में नगर निगम ने आठ दुकानों से की प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, लगाया जुर्माना  

सहारनपुर। नगर निगम ने आज प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए हिरन मारान बाजार में दुकानों पर जांच करते हुए आठ दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त करते हुए जुर्माना लगाया।

रोहाना चीनी मिल ने किसान को भेजा 15 लाख का नोटिस, मांगेराम त्यागी ने दी आंदोलन की धमकी

नगर आयुक्त संजय चौहान के निर्देश पर आज नगर निगम की टीम नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. ए एस मलिक के नेतृत्व में बाजार हिरन मारान पहुंची और एक दर्जन से अधिक दुकानों की जांच की। जांच के दौरान आठ दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग होते हुए पाया गया।

शांति से मनाये नया साल, हुड़दंग किया तो चलेगा डंडा, यूपी पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सभी दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त कर लिया गया। दुकानदारों पर नौ हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान के अंतर्गत पॉलीथिन के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, नीरज कुमार, अमित कुमार व राजबीर आदि मौजूद रहे

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय