Monday, April 21, 2025

जोधपुर में भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा ऊंटों का काफिला, नौ की मौत

जोधपुर। फलोदी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 ऊंटों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भारतमाला हाईवे (गुजरात-पंजाब मार्ग) पर भोजासर क्षेत्र के लक्ष्मण नगर स्थित टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ऊंटों के काफिले को रौंदता हुआ निकल गया।

 

मुज़फ्फरनगर में ‘जाट’ मूवी का बोलबाला, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर पहुंचे सैकड़ों दर्शक, माया पैलेस रहा हाउसफुल

 

भोजासर थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने बताया कि देर रात सड़क पार कर रहे ऊंटों के झुंड को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिखरे ऊंटों के शव देखे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपायों की मांग की।

 

 

मुज़फ्फरनगर में लड़के-लड़की के रिश्ते की चल रही थी पंचायत, दोनों पक्षों में हो गई जबरदस्त मारपीट

 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारतमाला परियोजना के शुरू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की गति बेकाबू हो गई है। उन्होंने मार्ग पर पशु चेतावनी संकेतक लगाने और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की। सूचना पर सुबह 9 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर घायल ऊंटों का उपचार शुरू किया गया। थानाधिकारी अशोक कुमार ने लोगों की समझाइश कर जाम खुलवाया गया। इसके बाद घायल ऊंटों को हाईवे से हटाया गया और यातायात सुचारु किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  कर्नाटक के बेलगावी में पटरी से उतरी मालगाड़ी, तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय