Wednesday, April 30, 2025

यूपी में सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी सपा, बीजेपी के हथकंडे सब जान गए-अखिलेश

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन मजबूत है और 2027 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा दल होने के नाते सपा गठबंधन सहयोगियों को साथ लेकर चलेगी।

योगी सरकार का मदरसों के खिलाफ बुलडोजर अभियान जारी,एक मस्जिद समेत सैंकड़ों अतिक्रमण हटाए

श्री यादव ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की धांधली नहीं चलेगी। भाजपा पहले के चुनावों में बेईमानी के सारे हथकंडे अपना चुकी है। वोटर लिस्ट में धांधली, वोट कटवाना, वोट डिलीट कराना, अधिकारियों की पोस्टिंग में भेदभाव किया। इनके सब हथकंडे जनता जान चुकी है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा चुकी है। यूपी में जो लोकसभा चुनाव जीतता है, प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन में जो पार्टी जिस राज्य में मजबूत होगी, उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। यही गठबंधन बनने का आधार था।

[irp cats=”24”]

भाजपा के 2 पूर्व विधायकों समेत 6 लोगों को तीन साल की सजा, 22 साल पुराना है मामला

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए लोकतंत्र, बाबा साहब का संविधान और सामाजिक न्याय बड़ी प्राथमिकता है। समाजवादियों की लड़ाई भाजपा और उसके उस विचारधारा वाले संगठन से है, जो अंग्रेजों की तरह फूट डालों राज करो की नीति पर कार्य करता है। भाजपा सम्प्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देती है। 2017 से पहले जिनकी अपनी कोई पहचान नहीं थी, वही लोग उत्तर प्रदेश को बदनाम करने के लिए कहते हैं कि यूपी की 2017 से पहले कोई पहचान नहीं थी।

52वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति बीआर गवई, 14 मई को संभालेंगे कार्यभार

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए विश्व स्तरीय काम हुए अगर पहलगाम में आतंकी हमला न हुआ होता तो प्रधानमंत्री कानपुर में जिन दो परियोजनाओं, बिजली के लिए निवेली लिग्नाइट पावर प्लांट और कानपुर मेट्रो का उद्घाटन करने आ रहे थे, वह समाजवादी सरकार की देन है। निवेली लिग्निाइट प्लांट का शिलान्यास प्रदेश की समाजवादी सरकार और केन्द्र की यूपीए सरकार के समय में हुआ था।

अक्षय तृतीया 2025 : सोने-चांदी की रिकॉर्ड कीमतों के बीच 16 हजार करोड़ के व्यापार की संभावना

उन्होने दावा किया कि यूपी में जितने शहरों में मेट्रों बनी है सब समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी है। लखनऊ मेट्रो, कानपुर मेट्रो, आगरा मेट्रो, नोएडा मेट्रो समाजवादी पार्टी की सरकार में बनायी गयी। भाजपा सरकार ने आठ साल में लखनऊ की मेट्रो को एक इंच भी आगे नहीं बढ़ाया है। समाजवादी सरकार में प्रधानमंत्री के क्षेत्र वाराणसी में भी मेट्रो का प्रस्ताव था लेकिन पता नहीं क्यों मुख्यमंत्री ने उस काम को आगे नहीं बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने न वाराणसी की मेट्रो बनायी और न अपने गोरखपुर में मेट्रो बना पाए।

वॉक करती रिया चक्रवर्ती के पीछे पड़े पैपराजी, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- सैर कर रही हूं यार !

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सपनों में भी एक्सप्रेस-वे बनाती है। बड़ी-बड़ी होर्डिंगे लगाकर प्रचार किया कि प्रदेश में 17 एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। जब हमने गिनती कर सवाल उठाया तो सरकार कह रही है कि 6 एक्सप्रेस-वे बन गए। सात प्रस्तावित है। तो क्या बाकी चार एक्सप्रेस-वे भाजपा सरकार सपनों में बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी में दो बार सबसे ज्यादा सांसद जीती, केन्द्र में उनकी सरकार बनी। तीसरी बार भी केन्द्र में सरकार है लेकिन केन्द्र सरकार ने अपनी तरफ से यूपी को एक भी एक्सप्रेस-वे नहीं दिया। कोई पावर प्लांट भी नहीं दिया। कोई नया एम्स नहीं दिया। कोई

राकेश टिकैत ने दिया नरेश टिकैत का साथ, बोले – सरकार कहे तो 4 लाख ट्रैक्टर से रोक देंगे पानी

नया संस्थान नहीं मिला। ट्रिपल आईटी नहीं आया। भाजपा सरकार में इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य नहीं हो रहा है। फोरलेन सड़कों का काम बंद है। यहां सड़कों पर टायर फेंके जा रहे है। समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाया था। भाजपा सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया। लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट, जेपीएनआईसी, डॉ0 राममनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र पार्क, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम समाजवादियों ने बनाया।

राहुल गांधी ने युवाओं को रोजगार दिलाने में घालमेल का जताया अंदेशा, DM को दिए जांच के निर्देश

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सांसद रामजी लाल सुमन पर हुआ हमला और मिल रही धमकी कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वालों को चुनौती है। यह चुनौती प्रदेश सरकार, यूपी पुलिस और डीजीपी को है। प्रदेश में खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ायी जा रही है। भाजपा की सरकार में रामजीलाल सुमन और दलित भाइयों के साथ महाअन्याय हो रहा है। नाइंसाफी हो रही है। इस नाइंसाफी को पीडीए परिवार के लोग देख रहे हैं। भाजपा सरकार में पीडीए के साथ जिस तरह का अन्याय हो रहा है, वैसा कभी नहीं हुआ। जो अन्याय कर खुश होता है वह अच्छा शासक नहीं हो सकता।

मुज़फ्फरनगर में निर्वाल हॉस्पिटल पर भारी मोहल्ले वालों की नाराज़गी, रिश्वत मांगने का आरोप
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में निजी निवेश नहीं आ रहा है। सरकारी निवेश भी कहीं नहीं दिख रहा है। अगर इंवेस्टमेंट आता तो सरकार इंसेंटिव देती। इस सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये है। कमीशनखोरी हो रही है। उसमे बड़े-बड़े लोग शामिल है। निवेश पर दिए जाने वाले इंसेंटिव में कमीशनखोरी हो रही है। भ्रष्टाचार और कमीशन के पैसे के बंटवारा को लेकर झगड़ा हो रहा है। बात खुल गयी। अब तो एक अधिकारी लापता है।
उन्होने कहा कि पीडीए में सब लोग है। पीड़ित, दुःखी, अपमानित, सभी लोग हैं। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर जनता को धोखा दिया। इसीलिए हमने पीडीए बनाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय