Thursday, May 1, 2025

मई में पूरे देश में औसत बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना- मौसम विभाग

नई दिल्ली। मई के महीने में इस बार पूरे देश में औसत बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा ने बुधवार को बताया कि मई के महीने में दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है, जहां सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

मुज़फ्फरनगर में थाने में मुंशी ने वकील से मांगे रुपये, बोला-ज़िले में कौन नहीं ले रहा, SSP से की शिकायत

 

[irp cats=”24”]

ऑनलाइन प्रेसवार्ता में मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मई महीने के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

पाकिस्तानी पूर्व सांसद भारत में कुल्फी बेचकर गुजार रहे हैं जिंदगी, हिंदू परिवार की कहानी जानकर रो देंगे

मई के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत तथा उससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र तथा उससे सटे तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

 

मुज़फ्फरनगर में मंसूरपुर पुलिस ने विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के 12 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार 

मई, 2025 के दौरान पूरे देश में औसत बारिश सामान्य से अधिक (एलपीए का 109 प्रतिशत से अधिक) रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जहां सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

मई 2025 के लिए हीटवेव का पूर्वानुमान सामान्य तौर पर मई के महीने में लगभग एक से तीनों दिनों तक उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आस-पास के इलाकों में हीटवेव चलती है। मई 2025 के लिए देश में हीटवेव दिनों की संख्या एक से 4 दिनों के रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों और गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आस-पास के तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हीटवेव दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय