Thursday, April 17, 2025

सहारनपुर में वांछित चल रहे वारंटी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर/नागल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा व एसपी देहात सागर जैन के निर्देशानुसार जनपद भर में चलाए जा वांछित वारंटी के अभियान में क्षेत्राधिकारी देवबंद रामकरण सिंह के पर्यवेक्षण व थाना निरीक्षक प्रवेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने तीन वर्ष पुराने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मेवाराम को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सन 2020 के एक मामले में 420, 452, 323, 504, 506 समेत आदि धाराओं के तहत ग्राम जोला डिंडोली के पूर्व ग्राम प्रधान मेवाराम बढ़ेडी कोली में जमीन के मामले में वांछित चल रहा था जिसके खिलाफ वारंट जारी किए हुए थे। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना निरीक्षक प्रवेश कुमार के अलावा उपनिरीक्षक कृष्ण पाल व कांस्टेबल रोहित सैन मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में पुलिस पर हमले का मामला, एक दोषी करार, दो बरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय