Saturday, May 24, 2025

मुजफ्फरनगर में भीमराव अंबेडकर ट्रस्ट का धरना: SDM पर फर्जी SC प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप

मुजफ्फरनगर। भीमराव अंबेडकर बौद्ध ट्रस्ट ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ट्रस्ट ने जानसठ के उपजिलाधिकारी (SDM) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सामान्य वर्ग के हिंदू जुलाहा समाज के व्यक्तियों को फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति (भुइयार) का प्रमाण पत्र जारी किया है।

BJP नेता ने दिल्ली हाई वे पर सरेआम किया ‘गंदा काम’, वीडियो हुआ वायरल, मुक़दमा दर्ज

ट्रस्ट का कहना है कि वर्ष 2024 में कई सामान्य जाति के लोगों को फर्जी तरीके से SC प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन से कई बार की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भ्रष्टाचार के आरोप में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने मारा छापा

प्रदर्शनकारियों ने मांग की सभी फर्जी प्रमाण पत्रों को तत्काल निरस्त किया जाए,SC वर्ग के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए,सरकारी नौकरियों में आरक्षित पदों पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जाए।

मुजफ्फरनगर में मॉडिफाइड साइलेंसर और नीली-लाल बत्ती वाली गाड़ियों पर सख्त होगी कार्रवाई, SSP संजय वर्मा ने दी चेतावनी

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो वे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे और बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। भीमराव अंबेडकर बौद्ध ट्रस्ट ने इसे संविधान विरोधी कार्यवाही करार दिया और कहा कि इससे अनुसूचित जाति के असली लाभार्थियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

90,143FansLike
5,567FollowersFollow
154,748SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय