Monday, May 27, 2024

मुरादाबाद में वृद्धा आश्रम से नौ समेत 15 कोरोना मरीज़ मिले, सक्रिय मरीज हुए 57

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। मुरादाबाद में सोमवार को कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए। जिसमें मिलन विहार स्थित वृद्धा आश्रम के 9 वृद्ध महिला पुरुष शामिल हैं। इसके बाद सोमवार को मुरादाबाद में कुल एक्टिव केस 57 हो गए।

आईडीएसपी के डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि सोमवार रात्रि 11 बजे तक कोविड-19 के मुरादाबाद जनपद में 15 पॉजिटिव केस आए। पाजीटिव मरीजों में दिल्ली रोड मिलन विहार स्थित वृद्धा आश्रम के 9 वृद्ध महिला पुरुष शामिल हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके अलावा, डिस्टिक हॉस्पिटल का 68 वर्षीय पुरुष, पाकबड़ा की 38 वर्षीय महिला, पाकवाड़ा के 40 वर्षीय पुरुष, रोडवेज में कार्यरत 48 वर्षीय कर्मचारी और मानसरोवर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइंस के 37 वर्षीय पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
51,314SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय