Thursday, April 10, 2025

अमेजन कंपनी की सर्विस पार्टनर आईडी का प्रयोग करके की 57.50 लाख की धोखाधड़ी, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

नोएडा। अमेजन कंपनी के सर्विस पार्टनर आकाश लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चैन सॉल्यूशन नोएडा की आईडी पासवर्ड का प्रयोग कर लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर सेल थाना सेक्टर-36 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये सर्विस पार्टनर की आईडी के जरिए 167 शिपमेंट को पिकअप डन कर करीब 57 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान करण गावा निवासी हिसार हरियाणा हुई है। इसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। इसकी उम्र 22 साल है और 12वीं पास है।

दरअसल, 19 मार्च 2021 को मेरठ निवासी सुरेंद्र पाल ने साइबर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। करीब दो साल तक चली जांच पड़ताल के बाद आरोपी करण गावा को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इसके पांच और साथी जिसमें अनिल बेनीवाल, सचिन, अरविंद व सीताराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा दौरे पर पहुंचे DGP प्रशांत कुमार का बड़ा बयान – "अब उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त है!
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय