Saturday, April 12, 2025

सहारनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, छापे के दौरान पुलिस ने 35 निर्मित/अर्धनिर्मित शस्त्र एवं 6 जिंदा कारतूस,4 खोखे बरामद किए है। अवैध हथियार बनाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी सहारनपुर ने प्रेस वार्ता पर जानकारी देते हुए बताया नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस के द्वारा एक स्थान पर छापेमारी की जहां से पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र एवं कारतूस के साथ अवैध असले बनाने के सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है यह लोग पड़ोसी राज्य से कच्चा सामान लाकर सरसावा के कॉजीबास गांव के जंगल में अवैध हथियार बनाते थे। सहारनपुर एसएसपी के द्वारा इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस को ₹25000 का नगद ईनाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  देवबंद में श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर आकर्षक बैंडबाजों और मनोरम झांकियों के साथ निकाली गई बाला जी महाराज की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय