Tuesday, April 8, 2025

सहारनपुर में जीआरपी का हेड कांस्टेबल छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सहारनपुर। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात जीआरपी रेलवे का हेड कांस्टेबल एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 345, पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मुकदमा दर्ज किया है। 

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसपी जीआरपी शुक्ला ने बताया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात्रि करीब एक-डेढ़ बजे मुरादाबाद निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ सहारनपुर दवा लेने के लिए आई थी और रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की के निकट सो रही थी। तभी जीआरपी का हेड कांस्टेबल बलराज वहां पहुंचा और उसने महिला के बैग की जांच की और अपने मोबाइल नंबर लिखी एक कागज की स्लिप महिला की बेटी की ओर फेंक दिया और उसकी ओर अश्लील इशारे करने लगा।

महिला और बेटी ने इसका विरोध किया तब स्टेशन पर हंगामा हो गया। महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर हेड कांस्टेबल की शिकायत की। घटना की सूचना जीआरपी के अफसरों को हो गई। उच्चाधिकारियों ने महिला की तहरीर पर आरोपी हेड कांस्टेबल बलराज के खिलाफ मामला दर्ज कराया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय