Saturday, April 19, 2025

 नोएडा में अवैध हथियार समेत 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न जगहों से 6 लोगो को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया हैं। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने अब्दुल कायम को अवैध चाकू सहित देवला गांव के पास से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने राजू नामक बदमाश को गढी चौखंडी गांव के पास से अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने चिपियाना गांव के पास से अजीत नामक युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने आमिर खान नामक बदमाश को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने आरिफ तथा थाना सेक्टर 113 पुलिस ने असलम को एक-एक चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय