Wednesday, April 16, 2025

गोखले ने शिक्षा व सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूत किया : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी जन्म-जयंती पर स्मरण करते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायक थे। उनके आदर्शों ने महात्मा गांधी सहित कई लोगों को प्रभावित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नायक गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आगे उन्होंने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए कई प्रयासों में भी सबसे आगे थे। उनके आदर्शों ने महात्मा गांधी सहित कई लोगों को प्रभावित किया।

महाराष्ट्र के रत्नागिरि में 09 मई 1866 को पैदा हुए गोपाल कृष्ण गोखले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में थे। वे पार्टी में नरम दल का नेतृत्व करते थे। स्वयं महात्मा गांधी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

यह भी पढ़ें :  सरकार का इकबाल खत्म, अपराधियों का हौसला बढ़ा - तेजस्वी यादव
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय